जमुई: भछियार मुसहरी के पास अखाड़ा के दौरान उपद्रवियों ने किया पत्थराव, मची भगदड़, एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 शहर के इस्लामनगर से निकले अखाड़ा जुलूस के दौरान शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई, जब अखाड़ा जुलूस पर भछियार मुसहरी टोला के पास उपद्रवियों ने अचानक पत्थराव कर दिया। इस दौरान चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और तनाव व्याप्त हो गया। पत्थराव के बाद आक्रोशित लोगों ने अखाड़ा को वापस लौटा लिया।