भरथना: भरथना के भोली गांव के LIC अभिकर्ता की कार की टक्कर से हुई मौत, बकेवर-भरथना मार्ग पर सती मंदिर के पास हुआ हादसा
बकेवर भरथना मार्ग पर सती मंदिर के सामने बीते दिवस कार ने बाइक सवार एलआईसी अभिकर्ता दृगपाल सिंह कुशवाह 53 पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम भोली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवक भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दृगपाल सिंह को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।