बहेड़ी: रामलीला मैदान के सामने से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, जमकर लगे देशभक्ति के नारे, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
बहेड़ी के रामलीला मैदान के सामने से आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ये तिरंगा यात्रा नगर के मेन बाज़ार नैनीताल रोड से होकर कोतवाली के सामने से होते हुए डाकखाना रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर शहीद स्मारक पर पहुंच कर संपन्न हुई इस बीच नगर नैनीताल रोड नीम तले भाजपा नेता नईम अहमद ने फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया