हरिद्वार: जिले भर में तमाम कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगाए गए QR कोड, SSP ने जिला पुलिस मुख्यालय में दी जानकारी
SSP परमेंद्र सिंह डोभाल ने जिला पुलिस मुख्यालय पर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा इस बार कांवड़ मेले में जगह जगह QR कोड लगा दिए गए हैं, अब यहां आने वाले कांवड़ियों को केवल QR कोड स्कैन कर पार्किंग, भीड़ और मौसम की जानकारी हो जायेगी। SSP ने अपील करी है कि यह पुलिस की नई पहल है और सफल रहने पर आगामी स्नान पर्व में भी ऐसे ही QR कोड लगाए जायेंगे।