हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शुभारंभ बैंकट हॉल में व्यापारियों के साथ की बैठक, कांवड मेले को लेकर मांगे सुझाव
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज शुभारंभ बैंकट हॉल में व्यापारियों के साथ बैठक की और उनसे कांवड़ मेल को लेकर सुझाव मांगे। व्यापारियों से अपील की गई कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल-ढाबों पर मालिकों के नाम और रेट लिस्ट अवश्य लगाई जाए। सभी व्यापारियों से उनके नौकरों का सत्यापन करने को कहा गया। जिस पर व्यापारियों सहयोग करने पर सहमति जताई है।