हमीरपुर: मुख्यालय के भाजपाइयों ने हरियाणा में मिली जीत पर गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस
मंगलवार की रात 8:30 बजे हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने मुख्यालय में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जुलूस की अगुवाई पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने की। गले में पार्टी के पटका पहने कार्यकर्ता जोशीले नारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ सड़क में झूमते हुए निकले।