कानपुर: चकेरी के सनिगवाँ में घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
चकेरी के सनिगवां में घर में अचानक आग लग गई।आग लगने से सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई वहीं इलाके लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करी और तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी ,घर पर जब आग लगी तो घर के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। लोगों के साथ द्वारा सूचना मिलने पर आनन फानन में जब वह घर पर पहुंचे तब तक गृहस्थी जल चुकी थी।