कानपुर: जाजमऊ में कार और बाइक सवार में झगड़ा होने के बाद कार सवार ने बाइक सवार युवकों को था रौंदा,वीडियो आया सामने
जाजमऊ में मामूली बहस के बाद कार चला रहे युवक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में जीशान और उसका दोस्त घायल हुआ है ,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।