कानपुर: कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाने की पुलिस ने चेक बाउंसिंग के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त पुनीत अवस्थी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया,गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से अभियुक्त फरार था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।