शिवपुरी नगर: बैराड़ में युवक ने 9वीं के छात्र के छोटे भाई को पीटा, देखने गए छात्र पर भी पत्थर फेंका
कुपेड़ा गांव की रहने वाली पतोला यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा लवकुश यादव उम्र 16 साल बैराड़ स्कूल से कक्षा 9वी का पेपर देकर लौट रहा था। तभी बैराड़ में ही नरेश पटेल के लड़के ने उसके 11 वर्षीय छोटे बेटे के साथ मारपीट कर दी। जिसको देखने लवकुश गया तो युवक ने उसके सिर पर पीछे से पत्थर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।