शिवपुरी नगर: फर्स्ट क्राई स्कूल में फीस न भरने पर बच्ची को किया गया अपमानित, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की गई शिकायत
शिवपुरी के फर्स्ट क्राई स्कूल में फीस विवाद को लेकर एक छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने फीस जमा नहीं करने पर बच्ची को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और कार्यक्रम से निकाल दिया। बच्ची के पिता ने आज शनिवार की दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई में इसकी शिकायत की है।