शिवपुरी नगर: खटका गांव में पुलिसकर्मी ने बाबा साहब अंबेडकर की बात करने पर युवक की की मारपीट, युवक ने लगाए आरोप
खटका के रहने वाले रवि जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की वह कल रात को गांव के ही लोगों के साथ बैठकर बाबा साहब के बारे में बातचीत कर रहा था। तभी गांव में गोपालपुर थाने का पुलिस कर्मी आया और बाबा साहब के बारे में हो रही बातों को सुनकर भड़क गया। और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे एसपी से की है।