शिवपुरी नगर: मोहरा गांव में महिला के साथ 4-5 लोगों ने मिलकर की मारपीट, घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
मोहरा गांव की रहने वाली रामकुमारी आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव में एक लड़की की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। जिसके कारण लड़की के परिजन उनसे रंजिश रखने लगे। जिसकी लेकर आज शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।