लखीसराय ।शहर के वार्ड नंबर 17 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब किऊल-गया रेलवे लाइन के नीचे फैले अंडरग्राउंड करंट की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की पूर्वाहन 8:00 बजे की बताई जा रही । उक्त घटना नया बाजार वार्ड संख्या 17 गणिनाथ सिद्धि विनायक मंदिर के समीप की बताई जा रही है।