चैनपुर: स्कूल से लौटने के बाद लापता छात्र का शव सखुआ के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला
Chainpur, Gumla | Aug 19, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के भेड़ियापाठ गांव में बुधवार को एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कक्षा छह में पढ़ने वाला चौदह वर्षीय छात्र स्कूल से लौटने के बाद अचानक घर से लापता हो गया। बाद में उसका शव तियान टोंगरी के समीप सखुआ के पेड़ पर अपनी टी-शर्ट के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि