दिल्ली टू कोलकाता कुदरा में ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
कुदरा/कैमूर। एनएच-19 पर भभुआ मोड़ के समीप ट्रक और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ट्रक चालक पंकज यादव (निवासी- अंबेडकर नगर) ने बताया कि आगे चल रहे कंटेनर के कारण यात्री बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद यात्री बस मौके से फरार हो गई। सूचना पर कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुदरा में बस स्टैंड नहीं होने से बसें हाईवे पर ही खड़ी रहती हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्थित बस स्टैंड की मांग की है।