दुर्गावती-ककरैथ पथ पर छलका पुल के लिए मंत्री को लिखा था पत्र विधायक सतीश यादव
कैमूर। रामगढ़ विधायक सतीश यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती-ककरैथ पथ पर नुआंव पशु मेला के बगल में छलका पर पुल निर्माण के लिए उन्होंने पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर पत्रांक 55/26 दिनांक 27-02-2026 को पत्र दिया था।
मंत्री द्वारा ग्रा.स.प्रे. सं. 572 दिनांक 16-03-2026 को कार्रवाई हेतु सचिव, पथ निर्माण विभाग को निर्देशित भी किया गया है।
विधायक ने कहा कि चूंकि बिहार सरकार का खजाना खाली है, इसलिए सरकार अभी अनेकों प्रकार के बहाने बना रही है।