कुटुंबा: अंबा थाना की पुलिस ने जगई फौल के समीप से शराब लदी दो बाइक की जब्ती की, तीन धंधेबाज गिरफ्तार, 170 लीटर शराब बरामद
अंबा थाना की पुलिस ने शनिवार को शराब लदी दो बाइक जब्त की है. इस क्रम में अलग-अलग गांव के तीन धंधेबाज गिरफ्तार किए गए है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज के निर्देश पर पीटीसी अमित कुमार ने इसी थाना क्षेत्र के जगई फाॅल के समीप से की है. पकड़े गए धंधेबाजो में देव थाना के भंडारी गांव निवासी अर्जुन कुमार व दूसरा सुजीत कुमार दोनो एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।