कुटुंबा: पंकज पासवान को लोजपा (रामविलास) का प्रदेश महासचिव बनाया गया, पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे, कार्यकर्ताओं में खुशी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश महासचिव के पद पर पंकज पासवान को मनोनीत किया गया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने एक पत्र जारी कर उन्हें जिम्मेवारी व शुभकामना दी है। पंकज पासवान ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है जो बहुत बड़ी बात है। पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा और पार्टी हित के लिए आवश्यक कदम उठाऊंगा।