कुटुंबा: सोना चमकाने के नाम पर लाखों के आभूषण उड़ा ले गए बाइक सवार ठग, प्रोफेसर की पत्नी हुई ठगी का शिकार, केस दर्ज
कुटुंबा प्रखंड के महिला कॉलेज अंबा के एक प्रोफेसर ब्रजनंदन पाठक की पत्नी ठगी का शिकार हो गई हैं. अज्ञात बाइक सवार ठगो ने उनके घर में अचानक घुसकर घटना का अंजाम दिया है. इसके पहले इसी थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव की दो महिलाएं व नवीनगर रोड स्थित अंबा की महिलाएं भी ठगो के झांसे में आकर जेवरात से अपना हाथ धो बैठी है.