कुटुंबा: अंबा में कमाल का कैंप आयोजित करने के लिए टोला सेवकों की बैठक, 5 व 6 कक्षा के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन कैच-अप शिविर
अंबा के बीआरसी भवन में पांचवी व छठी कक्षा के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन कैच-अप शिविर आयोजित करने को लेकर निर्मल फाउंडेशन तथा प्रथम संस्था द्वारा टोला सेवकों की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। निर्मल फाउंडेशन के सौरभ वर्मा तथा प्रथम संस्था की अनुराधा दांगी ने ग्रीष्मकालीन कैच अप अभियान के लिए टोला सेवकों को तैयार किया।