कुटुंबा: बंधुआ गांव में घर के अन्य बच्चों के साथ छत पर खेलते समय गिरकर मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज पंचायत अंतर्गत बंधुआ गांव में छत पर खेलने के दौरान गिरकर एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृतका मासूम की पहचान उक्त गांव निवासी जीतू पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है.