रॉबर्ट्सगंज: दिल्ली सत्यनिकेतन हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक का वाराणसी में अंतिम संस्कार, परिजनों ने दान की आंखें
आंखों का दान कर सोनभद्र के अभिषेक ने जाते-जाते दो लोगों की जिंदगी में रोशनी की उम्मीद जगाई, वाराणसी में हो रहा अंतिम संस्कार,दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत के बाद मंगलवार सुबह उसका पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा। अभिषेक के पिता एंबुलेंस से शव लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।