नानपारा: मंडहवा के पास बस और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर, दूसरे का सीएचसी में इलाज जारी
चरदा के मंडहवा के पास एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चरदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र जिला मुख्यालय से इलाज कराकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मंडहवा के पास उनकी बाइक की बस से भिड़ंत हो गई।