गोंडा के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरियर रामनाथ गांव के पास डबल ट्राला लगे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक प्रदीप कुमार और बाइक पर सवार एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी मनकापुर से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनकापुर-उतरौला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
#गोंडा #मनकापुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज #उत्तरप्रदेश #RoadAccident
Gonda, Gonda | Nov 28, 2026