मंझनपुर: समरो गाँव के युवक ने विधायक राजा भईया को गौहत्यारा कहकर की गाली-गलौज की, वीडियो हुआ वायरल
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया को समरो गाँव के युवक द्वारा गाली गलौज की वीडियो मंगलवार सुबह वायरल हुई है।बताया जा रहा कि युवक का नाम समाधान है।वीडियो को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।राजा भईया को गौहत्यारा कहने वाला युवक करारी के समरो का बताया जा रहा है।