मंझनपुर: बेला फतेहपुर के तालाब में हजारों मछलियों की हुई मौत
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बेला फतेहपुर गांव के एक बड़े तालाब में हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई है। इन मछलियों की मौत का कारण अज्ञात है।मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा तो भारी संख्या में मछलियों को बाहर निकाला है।मछलियों की मौत से मत्स्य विभाग को भारी नुकसान हुआ है। यहां पर लोगों ने संबंधित विभाग को जानकारियां दे दी है।