कटनी नगर: कटनी जिले के कुठला थाने के पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली, वीडियो हुआ वायरल।
पूरे देश पर होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा था तब अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपना फर्ज ज्यादा कर रहे थे लेकिन उसके बाद कटनी के कुठला थाने के पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और यह होली कपड़ा फाड़ होली के नाम से जानी जा रही थी क्योंकि इसका वीडियो जो आया है उस पर सभी के कपड़े फटे हुए हैं और सभी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं