कटनी नगर: शहर पर जगह-जगह गंदगी का अंबार, समाजसेवियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर नगर निगम पर खड़े किए सवाल।
कटनी शहर पर जगह-जगह गंदगी का अंबार है गंदगी में से पन्निया खाते गाय माता आए दिन नजर आ रही है । जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो रही है । समाजसेवियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर नगर निगम के ऊपर टिप्पणी करते हुए सवाल खड़े किए हैं कि अगर समय पर कचरा उठ जाए तो इस तरह से गाय पन्नियां खाकर बीमार ना हो।