कटनी नगर: एसपी अभिजीत रंजन जी के द्वारा पुलिस लाइन पर पुलिस परिवार और कर्मचारियों के लिए होली के त्यौहार का किया गया आयोजन।
कटनी शहर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्योहार पर पुलिस मुस्तैद रही अब उनके और उनके परिवार के लिए एसपी अभिजीत रंजन ने पुलिस लाइन पर होली पर्व का आयोजन किया गया। जिस पर पुलिस कर्मचारी अपने परिवार के साथ उसमें शामिल हुए और जमकर गानों पर थिरकते हुए होली का आनंद लेते हुए नजर आए।