कटनी नगर: कोतवाली थाना अंतर्गत चांडक चौक के पास गांधी स्कूल के पीछे दीपक बर्मन नामक युवक के ऊपर विशाल बर्मन ने चाकू से किया हमला।
कटनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत चाकुओं की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। एक बार फिर चांडक चौक के पास गांधी स्कूल के पीछे दीपक बर्मन नामक युवक के ऊपर विशाल बर्मन नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसे कटनी के जिला अस्पताल लेकर आया गया है जहां पर डॉक्टर की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।