किरनापुर: पीपरझरी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, डीएसआर पद्धति, प्राकृतिक खेती और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए गए
ग्राम पीपरझरी में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय एवं सहायक संचालक राजेश कुमार खोबरागड़े ने धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) पद्धति, प्राकृतिक खेती, नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के उपयोग और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए। साथ ही खेत बचाओ कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी