सवाई माधोपुर आज दिनाक 27/08/2026 को जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान स्तिथ स्टेप बाय स्टेप स्कूल के बच्चो ने विभिन्न ज़िला अधिकारियो के एवं अपने साथियों के इको फ्रेंडली राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया इस अवसर पर सर्वप्रथम बच्चो ने पेड़ के पत्तियों और फूलो का प्रयोग कर इको फ्रेंडली रखी बनायी सर्वप्रथम बच्चों ने ज़िला कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर माननीय कानारामजी को तिलक लगाकर राखी बांधकर नारियल भेट किया जिस पर माननीय ने बच्चियों को मिठाई खिलाकर पेन एवं कापी भेट की उन्होंने बेटियों से भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने संस्था निदेशक अरविंद जी को इस ईको फ्रेंडली राखी के लिए सराहा और इसे सबके सामने लाकर जागरूक करने के लिए बोला की ये राखी आज के समय के अनुसार बहुत ही सुंदर और श्रेष्ठ है इसके बाद सभी बच्चियो ने सीईओ जिला परिषद मोहित जी को राखी बांधी इस अवसर पर मोहित जी ने बच्चों से अपने सपनों के बारे में पूछा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की पद्धति और तैयारी के बारे में बताया उन्होंने सभी बच्चियो को पुरुषकार भी भेट किए
तत्पश्चात बालिकाओ ने जिला पुलिस अधीक्षका ज्येष्ठा मेम के भी राखी बाँधी एवं मनोज जी जिला परिषद के भी रखी बांध आशीर्वाद लिया
इसी तरह बेटियों ने sdm साहब मांगीलाल जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजोरिया से भी राखी बांध आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों हेतु मोदी जी के अनुसार स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई
जिसमे लगभग 150 बच्चो ने विभिन्न प्रकार की राखी अपने हाथों से बनाकर प्रदर्शित किया जिन्हें देखकर सभी अभिभावकों ने दातों तले उँगली दबाकर उनकी सराहना की
विद्यालय में भी सभी बच्चों ने आपस में एवं अपने गुरुजन को राखी बांधी एवं गिफ्ट और चॉकलेट देकर ये त्योहार मनाया इस अवसर पर सुश्री जी ,शिवानी निशा एवं कोमल मेम वही दिलकुशजी शैलेंद्र जी साहिल सिर और बंटी सर ने इस त्योहार एवं इस रिश्ते तथा इसके महत्व बारे में बताया संस्था निदेशक अरविंद जी ने सभी बच्चों और बच्चियों से कहा कि हर जगह हर भाई का अपनी बहन के लिये उपस्तिथ रहना संभव नहीं है लेकिन हर जगह मोजूद व्यक्ति किसी भी स्थान पर हर बेटी और बहन की रक्षा करे और बेटियों के मन का डर ये समाज़ दूर करने में सफल हो तब इस त्योहार कि सार्थकता सिद्ध हो पाएगी संस्था निदेशक अरविन्द कुमार सिंघल ने बच्चों से राखी बँधवा कर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए सभी अधिकारीयों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस राखी कार्यक्रम में निर्झरा ,बैदेही, दिशा तन्वी सावी और ख्याति जाग्रति ने सभी अधिकारियों के राखी बांधी