सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेन्दुडोल में अज्ञात बदमाशों ने कमलेश किराना स्टोर में आग लगा दी, जिससे लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। दुकानदार कमलेश बीती रात दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह शटर से धुआं निकलता देख ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।