शिवपुरी: सुरवाया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों की बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल
सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत करई गांव के पास एनएच-27 पर शनिवार रात एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की बाइक को पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।हादसे में 25 वर्षीय नरेंद्र आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई उधम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई किसी परिचित की बरात में शामिल होने के लिए घर से निकले।