विभूतिपुर: विभूतिपुर के एकडारा में बच्चों के विवाद में मारपीट, माँ-बेटी जख्मी, थाने में शिकायत
एकडारा वार्ड 13 में बच्चों के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पशुपति पासवान की पत्नी द्रोपती देवी और उनकी पुत्री विनीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में चिकित्सक सरफराज आलम द्वारा किया गया। चिकित्सक के अनुसार, द्रोपती देवी के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका सिर फट गया है।