विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिरसी एकडारा वार्ड 13 में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, 9 घायल
महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी एकडारा वार्ड 13 में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 4 घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुशांत के द्वारा किया गया। एक पक्ष से घायलों की पहचान अनुग्रह नारायण पासवान।