विभूतिपुर: मुस्तफापुर वार्ड 2 में 3 महीने से नल जल योजना पड़ी ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन #jansamasya
मुस्तफापुर वार्ड 2 में पिछले तीन माह से नल-जल योजना ठप पड़ने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण 2 किलोमीटर दूर मुस्तफापुर चौक से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत "नल-जल" योजना का यह हाल, 'जल ही जीवन' के नारे पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने थाली, गैलन, बाल्टी डब्बा लेकर रोष।