विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना परिसर में खुशी की लहर, तीन पुलिसकर्मी बने सहायक अवर निरीक्षक
विभूतिपुर थाने में सोमवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। थाने में पदस्थापित तीन कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों - दीनानाथ चौधरी, अजय कुमार और सत्येंद्र कुमार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) से सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) के पद पर पदोन्नत किया गया है। थाना परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को उनके नए पद।