विभूतिपुर: विभूतिपुर के सुरौली वार्ड 5 में भूमि विवाद में खूनी झड़प, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
सुरौली वार्ड 5 में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज विभूतिपुर सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जख्मी रमाकांत मिश्र के पुत्र संजीत कुमार ने बताया कि उनका टुनटुन मिश्र के साथ एक कट्ठा चार धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।