बरियातु: समावेशी शिक्षा के तहत 15 दिव्यांग बच्चों को मिले आवश्यक उपकरण
बारियातू स्थित मध्य विद्यालय परिसर में संचालित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच आवश्यक सहायक उपकरण वितरण शिविरआयोजित की गई। शिविर में जिला से पहुंचे पदाधिकारियों एवं संसाधन केंद्र के कर्मियों ने चयनित 15 दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर, रोलेटर, बैसाखी, सीपी चेयर, कैलिपर (जूता) व टीएलएम किट आदि वितरित की गए।