कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने ली आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, बच्चों के शिक्षा और सेहत पर विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने सभी आश्रम-छात्रावास के अधीक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा और सेहत पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों के प्रकोप की संभावना को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा।