कोंडागांव: नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास नगर में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, जेसीबी से करवाई नालियों की सफाई
कोंडागांव में 16 जुलाई को हुई भारी बारिश से नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्ड प्रभावित हुए थे। आज नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने विकासनगर वार्ड में बारिश से प्रभावित हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लोगों ने बताया कि उनके घरों में बारिश का पानी घुस गया था। वर्षा यादव द्वारा नगर पालिका की टीम को मौके पर बुला कर jcb से नालियों की सफाई करवाई गई।