कोंडागांव: खबर का दिखा असर, कोंडागांव शहर में आफत की बारिश के बाद शीतलापारा वार्ड में पार्षद पहुंचा जेसीबी लेकर
कोंडागांव शहर के शीतलापारा वार्ड में आज वार्ड पार्षद अंकुश जैन नगर पालिका का जेसीबी लेकर नालियों की सफाई करवाते हुए दिखाई दिए। दरअसल कल शाम कोंडागांव में हुई आफत की बारिश से स्थानीय लोगों के घरों में पानी घुस गया था। साथ ही शीतला पारा वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो चुका था जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।