कोंडागांव: तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में रिश्वत लेने वाला बाबू निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा फ़रसगांव तहसील कार्यालय के रिकॉर्डरूम में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड 2 अर्जुन सिंह नेताम के विरुद्ध यह कार्यवाही रिश्वत लेने के कारण की गई है। तहसील कार्यालय फ़रसगांव का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह रिकॉर्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नगद राशि लेते पाए गए।