कोंडागांव: गलत तरीके से धर्मांतरण नहीं होगा बर्दाश्त, धर्मांतरण के नाम से अराजकता को दिया जा रहा संरक्षण - सांसद भोजराज नाग
17जुलाई को नारायणपुर से कोंडागांव पहुंचे कांकेर सांसद भोजराज नाग ने मीडिया से मुखातिब होते बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटपाल गांव में ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन नहीं किया गया है कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन करें,हमारे देवी देवताओं का अपमान ना करे।