कोंडागांव: कोंडागांव में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान का विद्युत विभाग ने की शुरुआत,पहले चरण में 25000 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य
कोंडागांव जिले में आज 17 जुलाई से स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा विधिवत रूप से कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विभागीय जानकारी के अनुसार पहले चरण में जिले के 25000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।