इस्लामनगर अलीगंज: खरडीह से 24 बसों और 6 छोटी गाड़ियों के माध्यम से छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए भेजा गया
छठ महापर्व को ले सोमवार को 9 बजे सिकंदरा प्रखंड की खरडीह पंचायत के भावी मुखिया प्रतिनिधि निकेश कुमार की ओर से छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए हाथीदह भेजने की व्यवस्था की गई। पंचायत के विभिन्न गांवों से व्रतियों को ले जाने के लिए 24 बसों और 6 छोटी गाड़ियों का इंतजाम किया गया।वाहनों को लूटन सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।