मिथिला की पाग-चादर से सम्मान, अपनों से मुलाकात और गांव के विकास की बात ❤️🙏
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा जी के सुगमा आगमन पर सम्मानित करने का अवसर मिला। इस दौरान प्रखर शिक्षाविद स्व. रमाशंकर सिंह जी के शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा समाजसेवी संजय सिंह जी से भी मुलाकात हुई।
गांव के विकास को लेकर जल निकासी, सुगमा चौक की सड़क मरम्मत एवं सुगमा में बालिका उच्च विद्यालय सृजित करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा गया। मंत्री जी ने सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। 🙏❤️
सुगमा के विकास के लिए प्रयास जारी है। 💐