देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला मोर्चा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और 'सेवा संकल्प अभियान' की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
सांसद रूप कुमारी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर रही हैं। वहां वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना कर रही हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo